डीपीओ कोरबा ने कमीशन मांगने के आरोपों को बताया निराधार

(कोरबा)दिनांक 10/10/2025 को नवभारत एवं न्यूज पोर्टल ग्राम यात्रा में प्रकाशित शीर्ष डीपीओ ने परियोजना अधिकारी से मांगा 50 हजार के संबंध में खण्डन कोरबा जिले में दिनांक 10/10/2025 को नवभारत एवं न्यूज पोर्टल ग्राम यात्रा में डीपीओ ने परियोजना अधिकारी से मांगा 50 हजार एवं 50 हजार नहीं दोगी तो घर भेज दूंगी बाबू वहीं से लेकर आना पैसा उक्त शीर्ष प्रकाशित की गई है ममता तुली, परियोजना अधिकारी,कोरबा ग्रामीण द्वारा अपना पेडिंग प्रकरण निपटाने पर 50 हजार रुपये मांग के संबंध में आरोप लगाया गया है। उक्त संबंध में कथन यह है कि ममता तुली द्वारा अपने लंबित अवकाश प्रकरण जो कि वर्ष 2022-23 का है, स्वीकृत कराने हेतु मुझे दबाव डाला गया। परीक्षण में पाया गया सर्विस बुक जो कि जिला कार्यालय में रहना चाहिये उसे बिना मेरे जानकारी के अपने पास रखा गया एवं उक्त सर्विस बुक में अवकाश स्वीकृत हुये बिना सर्विस बुक में इन्द्राज अपने बाबू आलोक पाण्डेय,सहायक ग्रेड-01 से कराकर मेरे समक्ष प्रस्तुत किया गया। मेरे द्वारा अवकाश स्वीकृति की नस्ति का अवलोकन किया जिसमें संबंधित द्वारा बिना मेरे जानकारी के इन्द्राज होना पाया गया एवं नस्ति में कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए साथ है जो पत्र ममता तुली द्वारा रखा गया है वे अहस्ताक्षरित है।

इस कार्यालय के पत्र क्रमांक / 1772/मबावि/पो.आ./2025-26, कोरबा दिनांक 08/07/2025 के द्वारा ममता तुली, परियोजना अधिकारी, कोरबा ग्रामीण को कारण बताओ सूचना पत्र इस कार्यालय द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी, ममता तुली को जारी किया गया। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा ग्रामीण के पत्र कमांक / 1605/बा.वि.परि./पो.आ./2025-26 कोरबा दिनांक 11/07/2025 को प्रस्तुत किया गया। जवाब तथ्यात्मक प्रतीत नहीं होने पर पुनः इस कार्यालय के पत्र कमांक / 1242/मबावि/पो.आ./2025-26 कोरबा दिनांक 16/07/2025 को पुनः कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया। परियोजना अधिकारी द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिसके कारण इस कार्यालय के पत्र क्रमांक / 2100/मबावि/स्था. / 2025-26 कोरबा दिनांक 07/10/2025 को चेतावनी पत्र प्रेषित किया गया। दिनांक 08/10/2025 को जिले के समस्त बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें मेरे द्वारा बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा में उन्हें कार्य के प्रति जागरुक होने के हिदायत दी गई,

विभागीय समीक्षा में ममता तुली द्वारा मुझे दबाव बनाया गया कि मेरा अवकाश स्वीकृत करें अन्यथा आपके विरुध्द शिकायत करुंगी। दिनांक 09/10 /2025 को मिडिया के माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त हुई की मेरे एवं लिपिक शिव शर्मा के विरुध्द कमीशन मांग की शिकायत की जा रही है। विभागीय समीक्षा बैठक में मेरे द्वारा व लिपिक द्वारा ममता तुली को किसी भी प्रकार का प्रताड़ना या कमीशन की मांग नहीं की गई है। उनके द्वारा की गई शिकायत निराधार एवं मुझे बदनाम करने के नियत से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!