अपराधियों को पकड़ने में मील का पत्थर साबित होगा सिटी सर्विलांस – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने सिटी सर्विलांस का किया उद्घाटन

घटनाओं एवं अपराधियों पर पैनी नजर रखने 40 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा स्थापित

सीसीटीवी सिटी सर्विलांस कक्ष से होगी पूरी निगरानी

बिलासपुर . उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा थाना में सीसीटीवी सिटी सर्विलांस का उद्घाटन किया। उन्होंने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ सीसीटीवी सिटी सर्विलांस कक्ष का अवलोकन भी किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नये-नये तरीके से काम कर रही है। सिमगा में सीसीटीवी सर्विलांस शुरू होने से अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सिमगा नगर नेशनल हाईवे के किनारे बसा है जहां बड़े-बड़े कारखाने भी हैं। ऐसे में यहां अन्य प्रांतो से भी लोग आते हैं।

कोई किसी घटना या अपराध को अंजाम देकर चला जाएगा तो उसका पता लगाना कठिन है। लेकिन अब पूरे शहर में 40 उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगने से यह आसान होगा। रात में भी ये कैमरे वाहनों का नंबर ट्रेस कर सकते हैं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शहर की पैनी निगरानी अब तीसरी आँख से होगी। सीसीटीवी कैमरों से शहर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी होगी जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और अपराध पर अंकुश लगेगा। कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष दौलत राम पाल और जनपद पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश टोंड्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!