
रायपुर। मरवाही उप चुनाव में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपने विरोधी दल भाजपा और जेसीसीजे के नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश कराकर मजबूत दिखाने की कोशिश की थी । लेकिन कहते हैं न शेर को भी सवा शेर मिलता है और यही हुआ। इस बार जयसिंह अग्रवाल की बाजी पडी उलटी दरअसल, बैगा आदिवासी समाज के एक मुखिया मंडल बैगा को प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस प्रवेश कराया था । तस्वीर साझा की गई साथ में कहा गया कि कांग्रेस की नीति-रीति से प्रभावित होकर बैगा समाज के मुखिया, जो भाजपा समर्थित हैं, उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
लेकिन अगली सुबह मंडल बैगा का कांग्रेस की नीति-रीति से मोह भंग हो गया है। वें आज रविवार को सांसद अरुण साव के समक्ष भाजपा में घर वापसी कर ली है। उन्होंने भाजपा में पुनः प्रवेश करते हुए मंच से कहा है कि उन्हें जबरदस्ती लेकर गए थे और उन्हें मालूम नहीं था कि उन्हें कांग्रेस प्रवेश करा लिया जाएगा।
मंडल बैगा आस-पास के 5000 से भी ज्यादा बैगा आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं । जो एक बड़ा वोट बैंक है। कांग्रेस ने इसी वोट बैंक के चक्कर में मंडल बैगा को कांग्रेस में शामिल किया था लेकिन मंडल बैगा ने कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर अपने घर वापसी कर ली है । मंडल बैगा जन संघ के ज़माने से भाजपा में आस्था रखते हैं।






Comments are closed.