जांजगीर: 90 घंटे बाद मिली युवती की लाश, खोज निकाला SDRF की टीम ने; हसदेव नदी में नहाते वक्त हुआ था हादसा

   जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट से हसदेव नदी में नहाते समय तेज बहाव में बही स्वर्ण रेखा ठाकुर का शव 90 घंटे बाद देवरहा गांव के नदी के किनारे छोटी झाड़ियों से SDRF की टीम खोज निकाला है। शव पूरी तरह से खराब हो चुका है। जिसे रात को ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दो युवकों का शव कुदारी बैराज और महुदा गांव से बरामद किया गया था। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।

दअरसल, शनिवार 4 अक्टूबर को 3 युवक आशीष भोई, अंकुर कुशवाहा, लक्ष्मी शंकर और दो युवती मोनिका सिंह, स्वर्ण रेखा ठाकुर सुबह कोचिंग के बाद घूमने के लिए ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। सभी हसदेव नदी में नहाने को उतरे थे, जिसमें से लक्ष्मी शंकर, मोनिका सिंह किसी तरह से बचकर बाहर निकल गए, वहीं अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और स्वर्ण रेखा ठाकुर नदी के तेज बहाव में बह गए। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मगर शनिवार को रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया था। इसके दूसरे दिन रविवार की सुबह खोज बीन शुरू की गई। बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंची। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से खोजना शुरू किया। मगर रविवार को कुछ हासिल नहीं हुआ था। जिसके बाद सोमवार को एक युवक अंकुर कुशवाहा का शव को दोपहर में बरामद किया गया। वहीं मंगलवार की सुबह करीबन साढ़े 7 बजे आशीष भोई का शव बहकर महुदा गांव के किनारे छोटी टापू के झाड़ियों के बीच मिला था। दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। 

वहीं मृतका स्वर्ण रेखा ठाकुर का शव 90 घंटे के बाद बुधवार को दोपहर 3 से 4 बजे की बीच सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहा के नदी के किनारे छोटी झाड़ियों में मिला है। शव पूरी तरह से खराब हो चुका था। किसी तरह से SDRF और DDRF की टीम ने नदी से बाहर निकाला। जिसे पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लगाया गया। जहां रात में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!