
पाली से ज्ञानशंकर तिवारी की खास रिपोर्ट
पाली – नुनेरा हायर सेकेंडरी स्कूल नुनेरा में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण पहल में से एक है मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण पूर्व निर्धारित समिति एवं निरीक्षण कर्ता के रूप में र पी लहरें एवं शिक्षक शिक्षिका शासन द्वारा जारी प्रपत्र जिसमें स्कूल की भौतिक स्थिति, , शौचालय, पानी की व्यवस्था, कक्षा के आधार पर बच्चों की शिक्षण स्थिति, अभिव्यक्ति कौशल, शिक्षकों की व्यवहार, बच्चों की उपस्थिति, एवं शिक्षकों का शाला समय में आगमन एवं प्रस्थान,, शाला की स्वच्छता आदि 20 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक उपस्थित पालक, जन समुदाय, एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया और प्रत्येक बिंदुओं पर प्रश्न के समीक्षा करने के पश्चात सबके सामूहिक सहमति से वास्तविक स्थिति पर चिन्हाकित किया गया साथ ही शासन का उद्देश्य को पालक बालक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मिलकर एक ऐसी ठोस कार्य योजना बनाएं जिससे प्रत्येक बच्चा पढ़ना लिखना जोड़ घटाव गुणा भाग को अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके और मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान आने वाले चरण में स्पष्ट रूप से इसका प्रतिफल सामूहिक उत्तरदायित्व से सफल होना सुनिश्चित है ग्राम पंचायत के पदाधिकारीगढ़ सांसद प्रतिनिधि (पंच) मोहम्मद कादीर हुसैन,अब्दुल गनी, सीडीसी अध्यक्ष दाऊ राम साहू हीरा शंकर तिवारी, एवं बड़ी संख्या में सभी ने भी भागीदारी निभाई अन्य ग्रामीणों की सहयोग से आयोजन किया गया।मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







Comments are closed.