सीवीओ, कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने किया दीपका क्षेत्र का दौरा,एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन कोल इंडिया सीवीओ ने किया दीपका खदान का दौरा, मेगप्रोजेक्ट्स के अधिकारियों से सतर्कता पर किया संवाद

बिलासपुर – एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन आज दिनांक 07 अक्तूबर 2025 को कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने दीपका क्षेत्र का दौरा किया।श्री त्रिपाठी ने क्षेत्र के प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और तत्पश्चात माइन व्यू पॉइंट का निरीक्षण किया,

जहाँ उन्होंने क्षेत्र की विस्तृत माइन योजना के माध्यम से चल रहे खनन कार्यों एवं भावी योजनाओं की समीक्षा की।
“एक पेड़ माँ के नाम” एवं “एक पेड़ सतर्कता के नाम” अभियान के अंतर्गत, उन्होंने नए साइलो परिसर के निकट एक पौधा रोपित किया।

पौधरोपण के दौरान श्री त्रिपाठी ने दीपका में पर्यावरण का काम संभाल रही पर्यावरण प्रबंधक सुश्री कीर्ति केजी से भी संवाद किया और उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एवं सशक्तिकरण की सराहना की।

खदान निरीक्षण के पश्चात् श्री त्रिपाठी ने दीपका, गेवरा, कुसमुण्डा एवं कोरबा क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कोल इंडियन देश की प्रगति का सशक्त आधार है। उन्होंने सभी से निडर होकर , भय त्याग करके काम करने को कहा ।


अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने अपने प्रेरक नारे “जो जीता वही कोल इंडियन” को दोहराया और सभी को सतर्कता, उत्कृष्टता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन), श्री हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!