रायपुर : पठियापाली स्कूल में नई शिक्षिका के आने से बदली शिक्षा की तस्वीर

कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पठियापाली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक बन चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप इस विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से शिक्षा का स्तर उल्लेखनीय सुधार हुआ है।पूर्व में विद्यालय में केवल तीन शिक्षक कार्यरत थे, जो 107 विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहते थे। शिक्षकों की सीमित संख्या के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत हाल ही में हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय हेतु श्रीमती सविता यदु की पदस्थापना की गई। उनके आने से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।श्रीमती यदु की नवाचारी शिक्षण पद्धति ने विद्यार्थियों में सीखने के प्रति जिज्ञासा और उत्साह उत्पन्न किया है। कहानियों, खेलों और उदाहरणों के माध्यम से वे बच्चों को सहज और रोचक ढंग से पढ़ाती हैं। कक्षा 6वीं के छात्र हिमांशु ने बताया कि “मैडम के आने से पढ़ाई समझ में आने लगी है,” वहीं छात्रा परिधि ने कहा, अब स्कूल में पढ़ाई मजेदार हो गई है। विद्यालय में अब प्रत्येक कक्षा को पर्याप्त समय और ध्यान मिल रहा है, जिससे बच्चों की उपस्थिति और अभिभावकों का विश्वास दोनों बढ़े हैं।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!