दिल दहला देने वाली वारदात! नाले में मिला नवजात शिशु का शव, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर नाले में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला।स्थानीय लोगों ने जब यह भयावह दृश्य देखा, तो इलाके में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में खबर आग की तरह फैल गई और पूरा मोहल्ला जमा हो गया। सूचना पाते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की।एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह पूर्व विकसित भ्रूण जैसा प्रतीत हो रहा है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद मारकर फेंका हो सकता है, या फिर यह मामला गर्भपात के बाद भ्रूण को बहा देने का भी हो सकता है।पुलिस अब नाले के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उस निर्दयी हाथ तक पहुंचा जा सके जिसने यह कृत्य किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का कारण और समय स्पष्ट हो सके।

एएसपी राठौर ने कहा —“यह घटना बेहद दर्दनाक है। हर एंगल से जांच की जा रही है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। लोग आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।पूरा भिलाई इस घटना से सन्न है — नाले में बहता मासूम का शव सबके दिलों को हिला गया है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।
    error: Content is protected !!