कोरबा LIVE चोरी! दुबई रोड पर कबाड़ियों ने सब स्टेशन से लोहे के खंभे उखाड़े, कर्मचारी से मारपीट — वीडियो वायरल होते ही दो गिरफ्तार, एक फरार!

कोरबा। दुबई रोड के सब स्टेशन के पास से लोहे का खंभा चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है।वीडियो में साफ देखा गया था कि कबाड़ियों का एक गिरोह प्लेटफार्म निर्माण स्थल पर पहुंचा और वहां रखे लोहे के पोल को काटने लगा। जब एक कर्मचारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और इसके बाद लोहे के पाइप को वाहन में लोड कर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे।पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कोरबा शहर कोतवाली के टीआई एमबी पटेल ने बताया कि पुलिस ने कासिम खान और पंकज श्रीवास नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक पिकअप वाहन और चोरी किए गए लोहे के खंभे बरामद किए गए हैं। वहीं, तीसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।इस घटना ने जिले में कबाड़ कारोबार के फिर से सक्रिय होने की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि कबाड़ और डीजल चोरी का कारोबार जिले में लंबे समय से बंद बताया जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इस तरह की घटनाओं के दोबारा सामने आने से यह साफ हो गया है कि संगठित गिरोह फिर से सक्रिय हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में कबाड़ का धंधा ऑफ रिकॉर्ड चल रहा है और इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। शहर में इस तरह की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं जिससे यह साफ झलकता है कि खाकी की निगरानी के बावजूद चोरी और अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।टीआई एमबी पटेल ने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे की तलाश जारी है। आगे जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!