Big news: सक्ती जिले के RKM पावर प्लांट में लिफ्ट हादसा, 4 मजदूरों की मौत सात से अधिक घायल 

बड़ी खबर : सक्ती जिले के RKM पावर प्लांट में लिफ्ट हादसा, 4 मजदूरों की मौत – सात से अधिक घायल

सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित RKM पावर प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई।इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट को करीब 75 मीटर ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर ही लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई।

हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने घायलों को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी हरीश यादव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एएसपी ने बताया कि— “लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हैं। सभी मजदूर बॉयलर मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। पुलिस मौके पर है और स्थिति नियंत्रण में है।”

हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया।सुरक्षा कारणों से डभरा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!