रायपुर । शनिवार का दिन प्रदेश में 2 हाथी-शिशुओं की मौत का रहा । कोरबा जिले में एक बच्चा डूबकर मर गया । दूसरी तरफ राजधानी के बगल के जिले गरियाबंद में एक हाथी-शिशु शेर के हमले में बुरी तरह जख्मी होकर मारा गया । गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के बफर जोन एरिया कुल्हाडीघाट रेंज की ओंढ आमामोरा पहाडी में आज एक हाथी के बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे बुरी तरह जख्मी होकर उसकी मौत हो गई । जंगल-अफसरों ने हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार किया।


कोरबा तालाब के दलदल मे फंसने से मौत






Comments are closed.