कोरबा जिले में बीएसएनएल लगाएगा 22 नए टावर, नेटवर्किंग की समस्या होगी दूर

कोरबा। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत के प्रयासों से जिले में जल्द ही बीएसएनएल के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 22 नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। इन टावरों की स्थापना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। टावर लगने के बाद उन इलाकों में लंबे समय से चली आ रही नेटवर्क की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कोरबा कार्यालय में पदस्थ सहायक महाप्रबंधक (AGM) श्री टोप्पो ने सांसद ज्योत्स्ना महंत से मुलाकात कर इस योजना की जानकारी दी। सांसद के प्रतिनिधि और दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश सोनी ने बताया कि जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बीएसएनएल की सेवाएं कमजोर हैं, जिसके समाधान के लिए सांसद ने लगातार पहल की थी।बीएसएनएल के नए टावर पाली ब्लॉक के गांधी चौक, मुनगाडीह, माखनपुर, करतला ब्लॉक के ग्राम फुलसरी, कोरबा ब्लॉक के उरगा, रामपुर, भदरापारा, आरएसएस नगर, मंगल भवन, सुभाष ब्लॉक एसईसीएल, डिंगापुर, तुलसी नगर, चित्रा टॉकीज, सीएसईबी पश्चिम, साडा जमनीपाली, दादर, कटघोरा ब्लॉक के ग्राम झाबर, दीपका कटघोरा रोड, तिवरता, रलिया, अखरापाली, बिरदा और तुमान में लगाए जाएंगे।बिलासपुर में 25 अप्रैल 2025 को आयोजित दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिनेश सोनी ने इन क्षेत्रों की नेटवर्क समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया कि सांसद की प्राथमिकता हमेशा यह रही है कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी आधुनिक संचार सुविधाओं का लाभ मिल सके।सांसद ज्योत्स्ना महंत ने कहा कि बीएसएनएल को अपने नेटवर्क के साथ-साथ टैरिफ नीति में भी सुधार की आवश्यकता है ताकि उपभोक्ताओं को और राहत मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए टावर लगने के बाद नेटवर्क से जुड़ी कठिनाइयों का समाधान हो जाएगा और लोग बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे।सांसद ने इस दिशा में पहल करने और त्वरित कार्रवाई के लिए बीएसएनएल के एजीएम श्री टोप्पो का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!