कोरबा पुलिस ने 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

कोरबा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। चोरी गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया।

 कोरबा शहर के मुड़ापार-घंटाघर रोड स्थित लखन मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में चोरी के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी सामान को बरामद कर लिया है।

प्रार्थी लखन पटेल ने 1 अक्टूबर 2025 को चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 सितंबर की रात दुकान बंद करने के बाद जब वह अगले दिन सुबह पहुंचे तो दुकान का साइड दरवाजा टूटा हुआ था और सेंटर लॉक भी क्षतिग्रस्त था। दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि 3 रोबोटेक वायरलेस ईयरफोन, 21 वायर ईयरफोन, 1 स्पीकर, 1 ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल और 1 डेल लैपटॉप चोरी हो चुके हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी नवीन पटेल और उनकी टीम ने क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया, जिसके आधार पर संजू कुमार पटेल (20) और राहुल सारथी (19) को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया। तीनों से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक एम.बी. पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल, सउनि कुलदीप तिवारी, आरक्षक गंगाराम डांडे, प्रदीप राठौर, संजय रात्रे, संजय सिंह एवं अन्य स्टाफ द्वारा की गई।

अपराध क्रमांक: 717/2025धारा: 331 (4), 305 (1), 3 (5) बीएनएस

इस त्वरित कार्रवाई से कोरबा पुलिस ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!