
बिलासपुर। न्यायधानी में एक मुस्लिम युवक के शर्मनाक कृत्य ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। आरोप है कि अशरफ खान नामक युवक ने अशोक नगर दुर्गा मंदिर में स्थापित शिवलिंग में पेशाब किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।नाराज लोगों की भीड़ ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू में करते हुए लोगों को समझाइश दी। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बवाल के दौरान बस्ती में हुई तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। बिलासपुर CSP निमितेश सिंह ने बताया कि अशरफ खान को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकी जा सके।अभी स्थिति नियंत्रित है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।







Comments are closed.