
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी *पाली – ग्राम नुनेरा में सुरेश दुबे राजू महाराज जी ब्राह्मण मोहल्ला में विराजित मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा ब्राह्मण मोहल्ला से होकर के आम चौक बांधाखार से ,बस स्टैंड होते हुए बड़े तालाब पहुंची।जिसमें ग्रामीण बैंड बजा एवम् मांदर की थाप पर जसगीतों पर थिरकते नजर आए मांदर की थाप व झांझ -मंजीरे के साथ जसगीत गाते हुए ग्रामीणों ने माता को विदाई दी और पूजा करने के बाद मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया।जिसमें ग्रामीण मांदर की थाप पर जसगीतों पर थिरकते नजर आए।गांव की महिलाओं ने भी माता के दर्शन लाभ उठाया।मां दुर्गा की विदाई देखने गांव की गलियों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े थे।इस अवसर पर ग्रामवासी बड़ी संख्या मौजूद रहे।।








Comments are closed.