महाष्टमी पर भक्तिभाव से हुई महागौरी की पूजा, मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुई। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के प्रसाद का लाभ लिया।

इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हुआ था। महाष्टमी मंगलवार को तथा नवमी बुधवार को मनाई जा रही है, वहीं गुरुवार को दशमी पर रावण दहन का आयोजन होगा। इसी क्रम में महाष्टमी पर विशेष पूजा-पाठ और हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

शहर के मां सर्वमंगला मंदिर में भी राजपुरोहित नमन पांडे ने अपने परिवार सहित अष्टमी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान किया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और दोपहर बाद भोग-भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे शहर में देवी मंदिरों और विभिन्न पूजा समितियों की ओर से कन्या भोज व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां दुर्गा के जयकारों से मंदिर और पंडाल गूंज उठे। श्रद्धालु आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचकर माता की आराधना में शामिल हुए।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!