एसबीआई बैंक एटीएम पाली में सुरक्षा व्यवस्था फेल,बढ़ रहा बड़ा हादसे का खतरा

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

पाली , नगर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था की पोल पूरी तरह खुल चुकी है। सुरक्षा के मद्देनज़र दिन-रात दो सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की गई है, लेकिन हकीकत यह है कि गार्ड अक्सर एटीएम से नदारद रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में एटीएम पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है।हालात ऐसे हो गए हैं कि पैसा निकालने आने वाले लोग खुद की सुरक्षा के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर और चेहरे को गमछे से ढंककर एटीएम में प्रवेश कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल चिंता जनक है, बल्कि साफ तौर पर सुरक्षा में भारी चूक को उजागर करता है। हैरानी की बात यह है कि बैंक या एटीएम में प्रवेश से पहले पहचान सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट व चेहरा ढंकने पर रोक होती है, लेकिन सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी में अब आमजन ही जोखिम उठाने को मजबूर हैं।जबकि हाल ही में जिले में एक नक्सली की गिरफ्तारी और देशभर में एटीएम व बैंक लूट की बढ़ती घटनाओं ने पहले ही प्रशासन की नींद उड़ा रखी है, ऐसे में पाली जैसे क्षेत्र में इस प्रकार की घोर लापरवाही एक बड़ी अनहोनी की आहट मानी जा रही है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो एक दिन कोई बड़ा हादसा निश्चित है। इस पूरे मामले पर न तो बैंक प्रबंधन की प्रतिक्रिया सामने आई है, और न ही स्थानीय प्रशासन की कोई सक्रियता देखी जा रही है।प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों से जनता की अपील है कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, सुरक्षा गार्डों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और लापरवाह कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!