कोरबा पुलिस एवं CISF द्वारा संयुक्त फायर एंड सेफ्टी ड्रिल का सफल आयोजन

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी  के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन

कोरबा। जिला पुलिस बल, कोरबा एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन कोरबा में एक फायर एंड सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

इस ड्रिल में जिला पुलिस बल एवं CISF के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया तथा आगजनी एवं अन्य आपदा परिदृश्यों से निपटने के लिए समन्वय, बचाव एवं सुरक्षा कार्यों का अभ्यास किया। पूरे आयोजन का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया, जिससे बलों की तैयारी और उनकी आपसी तालमेल की उत्कृष्टता सामने आई।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण अभ्यास का निष्पादन हुआ। उन्होंने बलों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि,

“इस प्रकार की संयुक्त ड्रिल न केवल सुरक्षा बलों की क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करती है।”

इस आयोजन से यह संदेश भी गया कि जिला प्रशासन एवं सुरक्षा बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम एवं सजग हैं।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!