
जांजगीर-चांपा जिले में नहरिया बाबा नहर मार्ग में आज दोपहर बाद एक हादसा हो गया। रास्ते से गुजर रही लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। उफनती नहर में कार गिरने की खबर फैलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी विजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया और अंततः कार में सवार सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।बताया जा रहा है कि कैनाल सिटी जांजगीर निवासी संजय शांडिल्य एवं 05 अन्य इस कार में सवार थे जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं। वाहन चालन के दौरान ड्राइवर ने असावधानीवश ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था और अनियंत्रित हुई कार नहर में जा गिरी।नहरिया बाबा मंदिर के समीप नारियल विक्रेता हीरा कश्यप एवं आस-पास के लोगों के सहयोग से सभी की बाहर सुरक्षित निकाला गया।







Comments are closed.