कोरबा: 14 वर्षीय छात्रा लापता, 109 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, मां ने पुलिस से लगाई गुहार

। कोरबा से एक 14 वर्षीय छात्रा 109 दिनों से लापता है। उसकी मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। छात्रा के उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में होने और उसके साथ जाने की आशंका जताई जा रही है।

लापता छात्रा की मां साधना चौहान ने बताया कि वह खरमोरा में अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति के छोड़ जाने के बाद वह मजदूरी और घरों में बर्तन धोकर बच्चों का पालन-पोषण करती है।

यूपी के लड़के से करती थी चोरी-छिपे बातें

साधना की बेटी खरमोरा स्थित आत्मानंद विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह मोबाइल के जरिए उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में आई थी। मां के मना करने के बावजूद वह चोरी-छिपे उससे बात करती थी। लगभग चार महीने पहले, जब साधना बर्तन धोने गई थीं, तब उनकी बेटी घर से लापता हो गई।

109 दिन बाद भी छात्रा का नहीं मिला सुराग

घर लौटने पर बेटी को न पाकर साधना ने आसपास और सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 109 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। मां ने कई बार थाने के चक्कर लगाए हैं।

साधना चौहान ने पुलिस को बताया है कि उन्हें आशंका है कि उत्तर प्रदेश का युवक ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस को उस युवक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है और नाबालिग छात्रा की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!