जोधपुर जेल भेजे गए सोनम वांगचुक, NSA के तहत किया है गिरफ्तार; लेह में इंटरनेट बंद

लेह। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद राजस्थान के जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

सूत्रों ने पहले ही जानकारी दी थी कि वांगचुक को जल्द ही लद्दाख से बाहर ले जाया जा सकता है। NSA बिना जमानत के लंबी अवधि के लिए एहतियातन हिरासत में रखने की अनुमति देता है और इस बीच, वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

सोनम वांगचुक पर हिंसा भड़काने के मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। इससे उग्र हुए सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को धमकी दी थी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो मुश्किलें बढ़ेंगीं।

लेह में इंटरनेट बंद

इस बीच, लेह में लगातार तीसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी रही और एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गईं। इस दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि सोनम वांगचुक को लद्दाख पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसडी सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने उनके घर से गिरफ्तार किया और सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करने के बाद जोधपुर जेल ले जाया गया है।

वांगचुक पर हिंसा भड़काने के अलावा नियमों का उल्लंघन कर विदेश से चंदा प्राप्त करने का भी आरोप है। इन्हीं आरोपों के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को उनकी संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (एसईसीएमओएल) का विदेशी फंडिंग (एफसीआरए) का लाइसेंस रद कर दिया था।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!