जादू टोना की शंका पर धारदार हसिया से अपने चाचा की हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा चाम्पा पुलिस के हत्थे

(जांजगीर-चांपा)प्रार्थी लक्ष्मण पाल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता मृतक राम प्रसाद पाल पीपल चौक के पास मकान में अकेले रहता है और पीपल चौक के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ करता है इसके घर के पास ही इनका रिश्ते में बड़ा भाई अजीत पाल रहता है जो प्रकाश इंडस्टरीज कोटाडबरी में ढाबा चलाता है जो अक्सर रामप्रसाद पाल को टोना जादू करते हो जिसके कारण मेरा दुकान नहीं चलता है कहकर लड़ाई झगड़ा और मारने की धमकी देता था। इसी तरह दिनांक 21-9-25 को प्रार्थी लक्ष्मण पाल अपने घर पर था शाम करीबन 7:00 इसकी नाबालिक लड़की पास के किराना दुकान में सामान लेने गई हुई थी तभी पीपल चौक के पास देखी कि इसके बड़े पापा अजीत पाल इसके दादा को मारपीट कर रहे हैं और धारदार हसिया से मार रहे हैं जो तुरंत भाग कर घर जाकर अपने पिता जी को घटना के बारे में बताई तब प्रार्थी लक्ष्मण पाल तत्काल अपने पिता जी के मकान के पास जाकर देखा तो इसके पिता राम प्रसाद पाल घर के बाहर रोड पर पड़े हुए थे उसके कनपटी और गला कटा हुआ था जिससे बहुत खून बह रहा था जिसे घर के सदस्यों के द्वारा अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर ने चेक कर मृत बताया की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में तत्काल हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, SDOP चापा यदुमणी सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना चापा से जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो आरोपी के घर में दबिश देने पर आरोपी घर से फरार मिला इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी हथनेवरा चौक की ओर भाग रहा है सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करके आरोपी को PIL प्लांट के पास पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर आरोपी अजीत पाल प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने मृतक राम प्रसाद पाल को जादू टोना करने की बात को लेकर धारदार हसिया से गला रेत कर हत्या करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार हसिया को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, नरसिंह वर्मन अजय चतुर्वेदी, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, आकाश कालोसिया, जय उराव, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!