कोरबा: पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पड़ोसन पर रखता था गलत नजर; अपनी पत्नी का भी कर चुका था मर्डर

कोरबा। जिले में पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। ग्राम साजा पानी के रहने वाले शत्रुघ्न चौहान (44 साल) पर आरोपी था कि वह पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता है। जिसके बाद पड़ोसियों ने मिलकर उसे इतना मारा कि उसकी जान चली गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

पड़ोसी दंपति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने शत्रुघ्न को घर में पकड़ लिया। उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में 112 की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक अपनी पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में सजा काट चुका था।

अपनी पत्नी का मर्डर कर चुका था मृतक

वहीं, मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। 4 साल पहले वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। जमानत पर छूटने के बाद से वह पड़ोसी के घर ताकझांक करता था। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की।

मृतक के बेटे निखिल ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई मां की मौत के बाद बुआ के साथ रहते हैं। उसके दोस्तों ने फोन कर बताया कि उसके पिता को पड़ोसी पीट रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा, तब उसके पिता जीवित थे।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!