थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में शराब सेवन से हुए 02 युवको की मौत के गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझाने में सायबर टीम को मिली बड़ी सफलता

👉 शराब विक्रेता आरोपी से मृतक भोला टण्डन द्वारा हमेशा शराब पीकर वाद विवाद करता था जिससे परेशान होकर रची हत्या करने की साजिश

👉मुख्य आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन द्वारा अपने चचेरे बडे भाई के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

👉आरोपियों द्वारा अंग्रेजी जिप्सी शराब में पहले से सुहागा मिलाकर रखा मृतको द्वारा शराब खरीदने के लिए आने पर उसी सुहागा मिला शराब को दिया

👉साजिश कर हत्या करने वाले आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टण्डन एवं अनिल टण्डन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👉आरोपियों के कब्जे से सुहागा रेपर एवं बडा सूजा बरामद

घटना दिनांक 15.09.25 को मृतक सूरज यादव एवं मनोज कश्यप निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा दोनो एक साथ शराब लेने के लिए गांव के शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टंडन निवासी ग्राम करही के पास प्रातः करीबन 07.00 बजे जाकर शराब खरीदकर एक दुकान से चखना खरीदा एवं वही बैठकर दोनो शराब सेवन कियें, शराब सेवन करने के तुरंत बाद दोनो का तबियत अचानक खराब होने से उनहे तत्काल इलाज हेतु राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जहां दोनो की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से थाना सारंगढ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस सक्रिय होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा असल मर्ग कायम किया गया।

शराब सेवन से दोनो युवको के मृत्यु होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मर्ग जांच दौरान घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक के परिजनों व गवाहों का बारिकी से कथन तथा पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पायें जाने से थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 117/2025 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

दोनो युवको के हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन त्वरित जांच, प्रकरण निकाल एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में गठित टीमो ने प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं एवं साक्ष्य के आधार पर प्राप्त सुचना पर संदेही आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन निवासी ग्राम करही को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करने से इंकार करने पर सभी तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सुरज यादव एवं मनोज कश्यप आयें दिन मेरे दुकान घर में आकर शराब पीकर वाद विवाद करते तथा पुलिस से पकडवा देगें कहकर धमकी देता था, दोनो मृतको से रोज रोज शराब पीकर वाद विवाद करने से काफी परेशान होकर मैने अपने चचेरा भाई अनिल टंडन को पुरा बात बताया और हम दोनो मिलकर दोनो युवकों को जान से मारने की योजना बनायें, कि दोनो युवकों को अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर देगे जिससे दोनो मर जाएंगे और किसी को पता भी नही चलेगा फिर मैने अपने चचेरे भाई अनिल को अंग्रेजी शराब एवं सुहागा का व्यवस्था करने बोला तब दिनांक 14.09.2025 को शाम करीबन 06.00 बजे के आस-पास अनिल टंडन के द्वारा आरोपी भोला टंडन को एक अंगेजी जिप्सी शराब का पाउवा एवं सुहागा दिया जिस पर आरोपी भोला राम टंडन द्वारा उक्त शराब में सुहागा को रात्रि में मिलाकर रख लिया था दिनांक 15.09.2025 के प्रातः जब मृतक मनोज कश्यप एवं सुरज यादव इसके पास शराब लेने आयें तो तब आरोपी भोला टंडन के द्वारा मुताबिक योजना के उक्त सुहागा मिले शराब को उनके हत्या करने की नियत से उनहे दिया था जिसे पिने से दोनो युवको की तत्काल तबियत खराब हो गया जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –01. भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टण्डन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 25 साल निवासी करही थाना बिर्रा। 02. अनिल टण्डन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 35 साल निवासी करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा।

इस प्रकार उक्त कार्यावाहरी में SDOP यदुमनी सिदार के नेतृत्व में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरी सावन सारथी रक्षित केंद्र, निरी जयकुमार साहू थाना बिर्रा प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरी के पी सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, रोहीत कहरा, श्रीकांत सिंह एवं थाना स्टाफ बिर्रा का विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!