बिलासपुर के गोलबाजार में लगी आग,अफरा-तफरी का माहौल

। बिलासपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलबाजार स्थित आयुर्वेदिक अमरनाथ दुकान के बगल में मंगलवार को देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि महामाया बैग की दुकान सहित कुल 4 से 5 दुकानें आग की लपटों में आ गईं। अचानक लगी इस आग से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि समाचार लिखे जाने तक इसे पूरी तरह काबू में नहीं लाया जा सका है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आगजनी इतनी भयावह थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की।आगजनी से दुकानों में रखे बैग, ड्रायफ्रूट्स, हैंडलूम, अन्य सामान जलकर खाक हो गए। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों को अपनी मेहनत की कमाई राख होते देख रोते-बिलखते देखा गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया और आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित कराया।

– 

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मलबे से धुआं उठता दिखाई दे रही है। इस हादसे ने एक बार फिर से बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!