सचिन पायलट के नेतृत्व में 16 सितंबर को वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत कोरबा में विशाल मशाल यात्रा, हस्ताक्षर अभियान

कोरबा, 15 सितम्बर। लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में 16 सितम्बर को कोरबा में मशाल यात्रा, हस्ताक्षर अभियान और आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे निहारिका टाकीज के पास नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और कैंडल जलाने से होगी। इसके बाद विशाल मशाल यात्रा सुभाष चौक से निकलते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर, मिनीमाता और स्व. बिसाहूदास महंत की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेगी। यात्रा स्व. बी.डी. महंत स्मृति उद्यान तक पहुंचेगी, जहां आमसभा का आयोजन होगा।

यात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगे

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलटप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैजनेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंतपूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेवपूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहूप्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़सांसद ज्योत्सना महंतकांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी

संचालन समिति

कार्यक्रम की सफलता के लिए पीसीसी रायपुर ने जिला स्तरीय संचालन समिति गठित की है। इसमें सांसद ज्योत्सना महंत को संरक्षक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। समिति में 22 कार्यकारी सदस्य और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा, शहर कांग्रेस कमेटी ने आयोजन स्थल और मशाल यात्रा मार्ग के लिए पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं हेतु 6 संचालन समितियां गठित की हैं। प्रत्येक समिति में 21 प्रभारी सदस्य होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संरक्षक ज्योत्सना महंत, संयोजक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिलाध्यक्ष द्वय नत्थूलाल यादव व मनोज चौहान, , वरिष्ठ नेता फूलसिंह राठिया, पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर, हरीश परसाई,दुलेश्वरी सिदार, राजकिशोर प्रसाद, शिवकला कंवर, श्यामसुंदर सोनी, प्रशांत मिश्रा, विकास सिंह, राज जायसवाल, धुरपाल सिंह कंवर आदि ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!