बिलासपुर में हाईवा के पहिए में फंसा युवक का सिर..मौत:तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर; भाई की हालत गंभीर

बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार (14 सितंबर) हादसे में युवक का सिर हाईवा के पहिए में फंस गया था। वहीं, बाइक में पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है दोनों किसी काम से निकले थे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर हाईवा जब्त कर लिया है। वहीं, घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

दोनों किसी काम से निकले थे

एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि ग्राम रिस्दा के रहने वाले तरूण कुमार धुरी (25) अपने बड़े भाई रज्जू धुरी (27) के साथ किसी काम से मुलमुला तरफ गया था।

बाइक सवार दोनों भाई अभी रिस्दा स्थित लीलागर नदी पुल के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे हाईवा क्रमांक CG 10 AR 9936 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हाईवा के पहिए में फंस गया सिर, दबकर बाइक भी क्षतिग्रस्त

इस हादसे में हाईवा के पहिए में तरूण धुरी बुरी तरह फंस गया, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं, हाईवा में दबकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

भाई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती इस घटना में तरूण धुरी का बड़ा भाई रज्जू धुरी भी बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। उसकी स्थित नाजुक बताई जा रही ह

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!