पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शराब पीने की लत से परेशान था पति

 एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी की शराब की लत से परेशान था। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता संतुराम कोर्राम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रजबती की शादी 9 साल पहले प्रेम नेताम से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी दोनों शराब के आदी थे। उन्होंने बताया कि रजबती को अक्सर शराब पीने के लिए बाहर जाने की आदत थी। जिससे उसका पति परेशान था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीने के लिए बाहर गई थी। पति उसे ढूंढने निकला था। पत्नी को अपने मामा के घर छिपा देख आरोपी आग बबूला हो गया और वहीं डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

इसके बाद वह उसे घर ले गया और डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे रजबती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!