भैंसामुड़ा घाट से अवैध रेत लेकर निकले ट्रैक्टर को नायब तहसीलदार ने किया जप्त कलेक्टर श्रीमती कौशल के निर्देश पर अवैध रेत खनन पर एक और कार्रवाई

कोरबा । हसदेव नदी के भैंसामुड़ा घाट से अवैध रूप से रेत खोदकर भर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को बरपाली के नायब तहसीलदार पंचराम सलामें ने आज घाट पर ही जप्त कर लिया। भैंसामुड़ा और कटबितला की सीमा पर मौजूद इस घाट से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन करते इस ट्रैक्टर-ट्राॅली को वाहन चालक रामनारायण धनुहार से शाम साढ़े चार बजे जप्त किया गया है। तीन घर मीटर रेत भरे जप्त ट्रैक्टर-ट्राॅली भैंसामुड़ा निवासी शत्रुधन धनुहार का बताया जा रहा है। आज अपने भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार श्री सलामे ने अवैध रेत खनन-परिवहन करते इस ट्रैक्टर के चालक से रेत उत्खनन, परिवहन और ट्रैक्टर ट्राॅली के पंजीयन आदि के दस्तावेजों की जानकारी चालक से मांगी। जांच के दौरान नायब तहसीलदार ने रेत की राॅयल्टी पर्ची आदि के बारे में भी पूछा। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर किसी तरह का कोई पंजीयन नंबर अंकित नहीं था। चालक मौके पर रेत एवं वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। किसी भी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जांच के बाद ट्राॅली में भरे रेत का अवैध परिवहन सिद्ध होने पर नायब तहसीलदार ने उसे जप्त कर लिया और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 1966 के तहत कार्रवाई की। ट्रैक्टर को उरगा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!