
कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में विशाल रक्तदान अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह सामाजिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा का सर्वोच्च रूप है, बल्कि इससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने नगरवासियों से इस पुण्यकार्य में भागीदारी करने की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक रक्त पहुंच सके।सचिव रोटे. संतोष जैन ने कहा कि शिविर में रक्तदान के साथ-साथ सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इससे स्वास्थ्य संबंधी प्रारंभिक समस्याओं की पहचान कर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।कोषाध्यक्ष रोटे. भूमिका अग्रवाल ने लोगों से आग्रह किया कि इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करके समाज सेवा का अनमोल योगदान दें और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता फैलाएं।कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. मनीष अग्रवाल एवं रोटे. नितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जाएगा। आयोजकों ने आशा जताई है कि जनसमूह का भरपूर सहयोग इस अभियान को सफल बनाएगा और एक सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश पूरे नगर में गूंजेगा।यह आयोजन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का विशेष अवसर बनकर उभरेगा, जहां हर नागरिक मानवता की सेवा में सहभागी बनकर समाज को स्वस्थ और समृद्ध बनाने का संकल्प लेगा।







Comments are closed.