कोरबा: गणेश पंडाल से लौट रही थी व्यापारी की पत्नी, बाइक सवारों ने सोने की चेन पर मारा झपट्टा

कोरबा। शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने लोगों को दहला दिया। कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी मुख्य मार्ग पर सत्यदेव मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक व्यपारी अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोष देवी अग्रवाल गणेश जी का दर्शन कर प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवारों ने महिला को निशाना बनाया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर भगवा रंग का गमछा बांधा था। उन्होंने अचानक महिला के गले से चैन खींची और तेज रफ्तार से भाग निकले।

घटना के बाद संतोष देवी ने शोर मचाकर राहगीरों को आवाज दी। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों युवक भीड़भाड़ वाले मार्ग का फायदा उठाकर निकल गए। पीड़िता ने बताया कि छीनी गई चैन करीब 2 तोले की थी। जिसकी कीमत लगभग दो लाख आंकी जा रही है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पीड़िता के पति अशोक अग्रवाल ने आशंका जताई कि बाइक सवार युवकों ने पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जिनकी दुकान मुख्य सड़क पर ही स्थित है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं वहीं आशंका जताई जा रही है कि बाहरी गिरोह हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कोरबा से लगे शक्ति जिले में भी कुछ दिन पहले ही इसी तरह की घटना सामने आई थी जिसके आधार पर कोरबा में भी उन लोगों के द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका पुलिस जाता रही है।

पुलिस का मानना है कि यह किसी बाहरी गिरोह की करतूत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के थानों को भी सतर्क किया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में आक्रोश है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि झपट मारी हुए है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी की पता तलाश जारी है।

  • Related Posts

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का…

    Read more

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*
    error: Content is protected !!