छत्तीसगढ़: गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज़्यादा घायल

जशपुर। जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गणेश विसर्जन से लौट बड़ी संख्या में लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूड़ांड़ में लोग गणेश प्रतिमा को नाचते-गाते विसर्जित करने गए थे, लेकिन लौटने के दौरान पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने वापस घर लौट रहे ग्रामीणों को रौंद दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 24 से अधिक लोग घायल हो गए, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है. सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

भीड़ पर चढ़ी बोलेरो, दहशत का मंजरप्रत्यक्षदर्शी टंकेश्वर यादव के मुताबिक, बोलेरो इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने भीड़ को रौंदते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी, वहीं वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने चालक और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी अंबिकापुर से कुनकुरी जा रही थी।

मृतकों और घायलों की सूची

हादसे में जिनकी मौत हुई है…. अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टाविपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायणखिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव

वहीं घायलों में फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्टहादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा व उनकी टीम ने रातभर उपचार किया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा खुद उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया है।

मौके पर विधायक, कलेक्टर और एसएसपीघटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनि भगत देर रात अस्पताल पहुंचीं और घायलों व परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा गया है ताकि घायलों को हर जरूरी सुविधा मिल सके।पुलिस की कार्रवाईएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बोलेरो और चालक को पकड़ लिया गया है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!