रायपुर में इस दिन निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, चौक-चौराहों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल

गणेश विसर्जन एवं झांकी को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित, हुड़दंगियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

 – राजधानी रायपुर में आगामी गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क और मुस्तैद है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में झांकी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम उमाशंकर बंदे एवं एएसपी लखन पटले ने की।

बैठक में एडीएम बंदे ने झांकी आयोजकों से आग्रह किया कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और सभी समितियां माननीय न्यायालय एवं शासन के निर्देशानुसार नगर निगम से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर ही झांकी निकलेगी।

एएसपी लखन पटले ने कहा कि झांकियों के समय और अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा। समिति के सदस्यों को नशा सेवन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस की टीमें पूरे जुलूस के दौरान निगरानी रखेंगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर एसएसपी डा लाल उमेन्द्र सिंग, एएसपी दौलत राम पोर्ते, सीएसपी आईपीएस इशू अग्रवाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

झांकी विसर्जन रूट : शारदा चौक – जयस्तंभ – मालवीय रोड – कोतवाली चौक – सदरबाजार – सत्तीबाजार – कंकालीपारा – पुरानी बस्ती थाना – लीलीचौक – लाखेनगर – रायपुरा – महादेवघाट। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निगम द्वारा निर्धारित महादेवघाट के विसर्जन कुंड में ही किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!