कोरबा पुलिस ने तीन सवारी वाहनों पर की विशेष कार्यवाही

: कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में “सजग कोरबा अभियान” अंतर्गत 1 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इस क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्रवाई कर रही है।

299 वाहन चालकों पर कार्यवाही

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर चलाने वाले कुल 299 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 एवं 177 के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें विशेषतः 51 थाना दीपका, थाना कोतवाली 38, थाना कटघोरा 35 की कार्यवाही शामिल हैं।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि-

1. दोपहिया वाहन पर केवल दो ही सवारियां बैठाएं।2. अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना दुर्घटना की संभावना बढ़ाता है।3. यातायात नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं अन्य व्यक्तियों की भी जान माल की हानि होने से बचाएं।

वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ

1. दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो सवारी ही बैठाएं।2. हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनाएं।3. वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें।4. शराब पीकर वाहन न चलाएं।5. मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं।6. सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक और नियमों का पालन करें।

कानूनी प्रावधान

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 – दोपहिया वाहन पर चालक सहित दो से अधिक व्यक्तियों को ले जाने पर प्रतिबंध।मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान ।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!