बीजापुर में नक्सलियों ने फिर छीन ली एक शिक्षादूत की जान

।बीजापुर – जिला मुख्यालय से लगे गंगालूर इलाके में नक्सलियों की खूनी करतूत एक बार फिर सामने आई है। नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की बीती रात हत्या कर दी गई।जानकारी के मुताबिक, कल्लू ताती शुक्रवार की शाम स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। देर रात अपहरण के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षादूत मूलतः तोड़का गाँव का निवासी था।पिछले कुछ वर्षों में नक्सलियों ने लगातार शिक्षादूतों को निशाना बनाया है। खासतौर पर बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद ये हमले और तेज हुए हैं। अब तक अकेले बीजापुर जिले में 5 और पड़ोसी सुकमा जिले में 4 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है।बीते बुधवार रात सुकमा जिले में भी एक शिक्षादूत को मौत के घाट उतारा गया था। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!