भैरमगढ़ अभ्यारण्य में तेंदुए की मौत, विभाग की उदासीनता से गई जान

।बीजापुर – भैरमगढ़ अभ्यारण्य से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे माटवाड़ा के पास पहाड़ी क्षेत्र में एक तेंदुए का मृत शरीर मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।ग्रामीणों के अनुसार, यह तेंदुआ पिछले कई दिनों से घायल अवस्था में जंगल की झाड़ियों में पड़ा कराह रहा था। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर पहले इसे किसी पालतू जानवर की पीड़ा समझा और गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब मामला स्पष्ट हुआ तो विभाग को सूचना दी गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू और उपचार की कोशिश की जाती तो तेंदुए की जान बचाई जा सकती थी।इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उनके मुताबिक, तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान हैं, जो आपसी संघर्ष से हुए प्रतीत होते हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। माटवाड़ा क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता पहले से ही दर्ज की जाती रही है, ऐसे में यह घटना वन विभाग की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!