बिलासपुर: मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत; दो युवतियों समेत 3 गंभीर घायल

 बिलासपुर में बुधवार की देर रात करीब 2.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर-सकरी रोड पर मवेशियों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रतित कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर युवक, उसके दोस्त और दो युवतियां कार में घंटों फंसे रहे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घुरू निवासी रामेश्वरी मानिकपुरी और बेलतरा के धौंरा मोड़ की रहने वाली सरोज राज दोनों मुंगेली नाका चौक के पास ढाबा सिंह होटल में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों की दोस्ती घुरू निवासी जय यादव और रितेश श्रीवास्तव से है। बुधवार की रात होटल में काम करने के बाद उन्होंने कोटा रोड तरफ घूमने जाने का प्लान बनाया। जिस पर रितेश श्रीवास्तव जय यादव के साथ कार लेकर पहुंचा फिर होटल से युवतियों को बैठाकर घूमाने ले गया।

युवती समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल है।

मवेशी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

 युवक-युवतियां कार में सवार होकर करीब 2.30 बजे कोटा रोड से शहर लौट रहे थे। अभी उनकी कार सकरी-बिलासपुर रोड पर थी। इस दौरान सड़क पर मवेशियां बैठी थीं। जिसे देखकर कार चला रहे रितेश श्रीवास्तव ने उन्हें बचाने की कोशिश की। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर निकाले गए बाहर

 इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गई। जिसके चलते उसमें सवार ड्राइवर, उसका दोस्त और युवतियां कार के अंदर फंस गए। इस हादसे के बाद उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। चारों घायल होकर दर्द से कराह रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, सभी कार में फंस गए थे। इस दौरान पुलिस ने कार को काटने के लिए गैस कटर मंगाया, जिसके बाद घंटों मशक्कत कर काट को काटकर उन्हें बाहर निकाला।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

एक की मौत, तीन की हालत गंभीर 

इस हादसे के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान कार चला रहे रितेश श्रीवास्तव की मौत हो गई। वहीं, उसके दोस्त व दोनों युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!