विधायक तुलेश्वर मरकाम ने की नए विद्युत सब स्टेशन निर्माण की मांग

पाली व पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में बिजली आपूर्ति सुधारने पत्र लिखा मुख्य अभियंता को

कोरबा/पाली-तानाखार।

पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में लगातार खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कोरबा अधीक्षण अभियंता से पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में नए विद्युत सब स्टेशन निर्माण की मांग की है।विधायक मरकाम ने कहा कि इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बेहद दयनीय है। गांवों में प्रतिदिन केवल कुछ ही घंटे बिजली मिलती है, जिससे ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। मौजूदा सब स्टेशन ओवरलोड होने से वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और आपूर्ति बार-बार बाधित होती है।उन्होंने मांग की है कि पाली ब्लॉक के सिल्ली, ईरफ तथा पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के तानाखार, तुमान, लैंगा और पिपरिया गांवों में शीघ्र नए विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति प्रदान की जाए।मरकाम ने कहा कि नए सब स्टेशन बनने से हजारों उपभोक्ताओं को सुचारू व पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही किसानों को सिंचाई व कृषि कार्यों में सुविधा होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!