हाथियों ने तोड़ा मकान, रौंदी फसल, वन विभाग द्वारा लगाए गए फेंसिंग को भी किया क्षतिग्रस्त

हाथियों ने तोड़ा मकान, रौंदी फसल, वन विभाग द्वारा लगाए गए फेंसिंग को भी किया क्षतिग्रस्त

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। डिविजन के पसान रेंज में जहां 10 हाथी जल्के पहुंच गए हैं, वहीं केंदई रेंज के साल्हीपहाड़ में अभी भी 32 हाथी डटे हुए हैं। जल्के पहुंचे हाथियों ने रात में उत्पात मचाते हुए सीपतपारा पिपरिया में नागेंद्र सिंह, तिलकधारी नामक ग्रामीण के मकान को निशाना बनाते हुए ढहा दिया। वहीं गांव में वन विभाग द्वारा फेंसिंग कराए गए खंभों को तोडऩे के साथ 6 किसानों की खेतों में प्रवेश कर धान फसल को चट कर दिया। प्रभावित किसानों को इसकी जानकारी सुबह तब लगी जब वे अपने खेतों में पहुंचे तो लहलहाती फसल के बजाय उसे रौंदा हुआ तथा पूरी तरह तहस-नहस पाया। इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दी गई। वन अमला द्वारा नुकसानी का आंकलन किया गया। इस बीच 32 हाथी केंदई रेंज के साल्हीपहाड़ में लगातार डटे हुए हैं। हाथियों का दल दिन भर पहाड़ में विश्राम करता है और शाम होते ही पहाड़ से नीचे उतरकर जूनापारा व दर्रीपारा गांव के निकट पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा अपने खेतों में लगाए गए धान की फसल को चट करने तथा उसे रौंदने के बाद वापस पहाड़ में चढ़ जाते हैं। यह सिलसिला विगत 3-4 दिनों से जारी है, जिससे ग्रामीण काफी हलाकान हैं। उनके द्वारा अपने फसल व जानमाल की सुरक्षा की गुहार वन विभाग तथा जिला प्रशासन से लगाई जा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!