रायपुर: निलंबित आईएएस रानू साहू की संपत्तियों की पीडब्ल्यूडी करेगी जांच

रायपुर, 26 अगस्त। mediasession24.in निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके रायपुर स्थित तुलसी गांव में बने मकान, फॉर्म हाउस और दुकान की जांच पीडब्ल्यूडी करेगी।सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने रायपुर संभाग-2 को जांच का जिम्मा सौंपा है।जांच टीम यह पता लगाएगी कि मकान और फॉर्म हाउस कब बनाए गए, निर्माण पर कुल कितना खर्च हुआ और इसमें लगे दरवाजे, खिड़कियां, फॉल सीलिंग, प्लाई वर्क, इंटीरियर डेकोरेशन, प्लंबर वर्क, बाउंड्री वॉल, फेंसिंग और लॉन की मौजूदा लागत कितनी है।इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि मकान यदि कृषि भूमि पर बना है तो क्या इसके लिए ग्राम पंचायत से अनुमति ली गई थी या नहीं।

पीडब्ल्यूडी की टीम अगले 1-2 दिनों में मौके पर जांच शुरू करेगी।गौरतलब है कि रानू साहू को ईडी ने 22 जुलाई 2023 को डीएमएफ और कोल घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने भी दोनों प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज की थी। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 3 मार्च 2024 को जमानत दी थी।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!