आंदोलनरत एनएचएम कर्मियों को विधायक विक्रम मंडावी का मिला खुला समर्थन।

बीजापुर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी जिला बीजापुर में 18 अगस्त से अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने वाली इस हड़ताल की गूंज अब राजनीतिक हलकों तक पहुँच गई है।बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए आंदोलन को खुला समर्थन दिया है। धरनास्थल पर पहुँचे विधायक ने संविदा कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएँ देने वाले ये कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत हैं। इसके बावजूद वर्षों से स्थायीकरण, वेतनवृद्धि, स्वास्थ्य बीमा और पब्लिक हेल्थ कैडर जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की अनदेखी की जा रही है।मंडावी ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए एक समर्थन-पत्र भी सौंपा और राज्य सरकार से जल्द पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ेगा, जिससे आमजन की परेशानी और बढ़ेगी।धरना स्थल पर मौजूद कर्मियों ने विधायक के समर्थन को अपनी लड़ाई के लिए मजबूती करार देते हुए उम्मीद जताई कि सरकार अब उनकी आवाज सुनेगी और सकारात्मक निर्णय लेगी।

विक्रम शाह मांडवी, विधायक बीजापुर

“एन.एच.एम. संघ द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आज मैं और कांग्रेस कमेटी के साथ धरना स्थल पर पहुँचा और कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए समर्थन पत्र सौंपा है। इनकी मांगें पूरी तरह से जायज हैं और इन्हें तुरंत पूरा किया जाना चाहिए। मैं साय सरकार से मांग करता हूँ कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए इसका जल्द समाधान करते हुए उनकी सभी मांगों को शीघ्र पूरा करें।”

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!