
कोरबा, 24 अगस्त 2025 (रविवार):चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर श्री झूलेलाल मंदिर, कोरबा में आज पूज्य बहराणे साहब की पूजा बड़े ही श्रद्धा और विधि-विधान से सम्पन्न हुई। यह धार्मिक अनुष्ठान पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के पंचगणों के सानिध्य में आयोजित किया गया।
श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति कोरबा द्वारा प्रत्येक माह चंद्र दिवस पर यह परंपरागत आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आदरणीय भाई साहब श्री नारायण दास जज्ञासी जी एवं श्री अनील कुमार जज्ञासी जी द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई।
इस माह की सेवा का दायित्व मंदिर समिति के सेवादार श्री अनिल रोहरा एवं श्रीमती योगिता रोहरा ने निभाया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सिंधी समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त करता है।







Comments are closed.