पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जटराज विस्थापितों की बसाहट को लेकर सीएमडी को लिखा पत्र, भ्रामक जानकारी देने पर जताई नाराज़गी

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जटराज विस्थापितों की बसाहट को लेकर सीएमडी को लिखा पत्र, भ्रामक जानकारी देने पर जताई नाराज़गी

MEDIASESSION24.IN : पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक जयसिंह अग्रवाल ने एसईसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जटराज ग्राम के भू-विस्थापितों की बसाहट को लेकर मुख्यालय से दी गई जानकारी भ्रामक है। इस संबंध में उन्होंने एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन को पत्र लिखकर कड़ी नाराज़गी जताई है।

कुसमुण्डा विस्तार परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को नहीं मिली बुनियादी सुविधाएँ, मौके पर जांच की माँग

महाप्रबंधक भू-राजस्व ने पत्र जारी कर दावा किया था कि जटराज विस्थापितों की बसाहट सर्वमंगला मंदिर से आगे डम्प क्रमांक 14 में दी जानी है, जहां समतलीकरण कार्य पूरा हो चुका है और बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रगतिरत है। लेकिन जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वास्तविकता इसके विपरीत है। अभी तक वहां केवल समतलीकरण का काम हुआ है, जबकि सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी, सड़क, नाली, पानी, गार्डन व खेल मैदान जैसी सुविधाओं का कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।

सर्वमंगला नगर का भी किया जिक्र

अग्रवाल ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि सर्वमंगला नगर (दुरपा) में डेढ़ साल पहले जटराज से विस्थापित 54 परिवारों को बसाया गया था। लेकिन वहां भी आज तक केवल एक टूटी-फूटी सड़क और अधूरी नाली के अलावा कुछ भी नहीं है। पत्र में दावा किया गया है कि यहां सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र आदि सुविधाएं बन चुकी हैं, जबकि जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं दिखता

मौके पर जांच की मांग

जयसिंह अग्रवाल ने सीएमडी से मांग की है कि किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्थल निरीक्षण में शामिल होंगे ताकि हकीकत सामने आ सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक जानकारी से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है और यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!