जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, बिलाईगढ़ में सरपंच, सचिव, इंजीनियर, ठेकेदारों का बैठक लेकर लगाया फटकार

जिन गांवों में पानी टंकी, पाइप लाइन और नल कनेक्शन का काम पूरा हुआ उनको पंचायत को सुपुर्द करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अगस्त 2025/ जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी लाने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे फील्ड में उतरे। उन्होंने शुक्रवार को जनपद पंचायत बिलाईगढ़ पहुंचकर सरपंच, सचिव, इंजीनियर, ठेकेदारों का बैठक लेकर उनसे जेजेएम के पानी टंकी, पाइप लाइन, हर घर नल कनेक्शन के कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से पूछताछ किया। उन सभी सरपंच, सचिव, इंजीनियर, ठेकेदारों जिन्होंने कार्य में लापरवाही की और जिनके काम धरातल में नजर नहीं उन पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने फटकार लगाई। 4 ठेकेदारों को नोटिस दिए और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के बिलाईगढ़ आने से सरपंच, सचिव, इंजीनियर, ठेकेदारों को सारंगढ़ आने जाने से राहत मिली।

कलेक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इससे सभी घरों को पानी मिलेगा। जल ही जीवन है और हर घर जल, वाक्य को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस योजना से गांव और शहर वालों, सभी स्थानीय निवासी को ही सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। सरकार, जिला प्रशासन, विभाग इस कार्य को पूरा करने के लिए एक माध्यम है। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम वर्षा बंसल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, ब्लॉक अधिकारी बी एल खरे, सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!