पद्मश्री जागेश्वर राम यादव का पाली में भव्य स्वागत, समाज सेवा व संगठन पर हुई विशेष चर्चा

पाली / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी जागेश्वर राम यादव का गुरुवार को पाली में गरिमामय स्वागत किया गया। उनके आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पाली स्थित शिव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक संगठन पर विस्तृत चर्चा हुई। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के भितघरा गांव निवासी श्री यादव ने वर्ष 1989 से बिरहोर जनजाति के उत्थान के लिए कार्य करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने जशपुर में एक आश्रम की स्थापना कर निरक्षरता दूर करने तथा स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने हेतु कई शिविरों का आयोजन किया। 2024 में उनके अतुलनीय कार्यों को मान्यता देते हुए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था, जिसे हाल ही में राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर कौशल सिंह राज, शिव सिंह चौहान, शंकर दीवान, विजय जगत, दीपक शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। चर्चा में समाज को संगठित करने और हिंदू समाज को जागरूक करने की दिशा में कार्य करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।श्री यादव की उपस्थिति से पालीवासियों को गर्व और प्रेरणा की अनुभूति हुई।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!