
कोरबा । जिले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात युवक चलती मालगाड़ी के नीचे आ गया। पीआरएफ को तीन टुकड़ों में उसका शव मिला है। साथ ही जेब से 120 रुपए का बस टिकट मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर के भिलाई खुर्द अंडरब्रिज के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है।
मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि युवक ट्रैक किनारे चल रहा था। हॉर्न बजाकर गाड़ी की रफ्तार कम की। कुछ देर बाद गार्ड ने कॉल कर बताया कि युवक मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ गया हैं।
एएसआई कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र 30-35 साल के बीच है। पुलिस वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो शेयर कर और आसपास की बस्तियों में पूछताछ कर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।







Comments are closed.