विधायक तुलेश्वर मरकाम ने बिरहोर मोहल्ला के लिए सीसी रोड पुलिया निर्माण की मांग की

पाली /पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने जनजातीय समुदाय की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए विकास कार्य हेतु ठोस पहल की है।विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत पोटापानी अंतर्गत बिरहोर मोहल्ला में सीसी रोड और पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, और बरसात के मौसम में पहुंच मार्ग अत्यधिक कीचड़युक्त एवं अव्यवस्थित हो जाता है, जिससे वहाँ के निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाई होती है। विधायक ने यह भी कहा कि जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। बिरहोर समाज जैसे वंचित समुदायों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि सीसी रोड का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, जिससे जनजाति समाज को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!