

बांधाखार (पाली)। IPS स्कूल बांधाखार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा कृष्णा जी की पूजा अर्चना के साथ हुई, साथ ही स्कूल परिसर में ही स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर श्री राधा कृष्णा की झांकी प्रस्तुत की गई और भगवान श्री कृष्णा जी के सखाओ संग बाल लीलाओं को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे देख दर्शक भी भगवान के प्रति सहज ही प्रेम और वात्सल्य के रस से आनंदित हो गए, इस दौरान स्कूल प्रशासन से शिक्षिकाएं उपस्थित थी जिनमें प्रियंका कंवर, नीलम जोगी, राधिका, ओमलता, और उमा चौहान सहित कार्यक्रम का आनंद देने बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित थे।कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।









Comments are closed.