मतदाता सूची गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग का बयान, कहा- समय पर उठाना चाहिए था मुद्दा

चुनाव आयोग ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले शनिवार को एक बयान जारी किया है, जिसमें मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सफाई दी गई है। साझा बयान में आयोग ने कहा कि हाल में, कुछ राजनीतिक दल और व्यक्ति मतदाता सूचियों में त्रुटियों का मुद्दे उठा रहे हैं, जिनमें पूर्व में तैयार की गई त्रुटियां भी शामिल हैं। आयोग ने कहा कि मुद्दों को उठाने का एक सही समय होता है।

आयोग ने आगे कहा, “मतदाता सूचियों से संबंधित कोई भी मुद्दा उठाने का उपयुक्त समय उस चरण के दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान होता है। इसीलिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के साथ मतदाता सूचियां साझा की जाती है। अगर ये मुद्दे सही समय पर सही माध्यमों से उठाए गए होते, तो उनके वास्तविक पाए जाने पर संबंधित SDM, ERO को चुनावों से पहले गलतियों को सुधारने को कहा जा सकता था।”

मतदाता सूची बनाने में पारदर्शिता बरती जाती है- आयोग

आयोग ने कहा कि मतदाता सूची को जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से तैयार करते हैं और कई अधिकारी इसकी शुद्धता की जिम्मेदारी लेते हैं। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची पर दावें और आपत्तियों को दर्ज कराने में एक महीना देते है। अंतिम समीक्षा रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद इसे सभी दलों से साझा करते हैं और आयोग की वेबसाइट पर डालते हैं। कानून, नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने में अत्यधिक पारदर्शिता बरती जाती है।

जांच का स्वागत

आयोग ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ राजनीतिक दलों और उनके बूथ स्तरीय एजेंट (BLO) ने उचित समय पर मतदाता सूचियों की जांच नहीं की और अगर कोई त्रुटि थी तो उसे संबंधित अधिकारी को नहीं बताया। आयोग राजनीतिक दलों और मतदाता द्वारा मतदाता सूचियों की जांच का स्वागत करता है। आयोग ने कहा कि इस पहल से अधिकारियों को गलतियां दूर करने में मदद मिलेगी, जो हमेशा से आयोग का उद्देश्य रहा है।

आयोग कल करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत की बात करते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने मतदाता सूची में कई गड़बड़ियों का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूत भी दिया था। इसी के तहत आयोग ने रविवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। संभवत: इसमें नेता प्रतिपक्ष के उठाए मुद्दों का जवाब दिया जाएगा। आयोग चुनाव की घोषणा के अलावा सामान्य प्रेस कॉन्फ्रेंस कम करता है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!