IPS स्कूल बांधाखार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

बांधाखार (पाली)। आईपीएस स्कूल बांधाखार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तौर पर भारत मां के पूजा आरती के साथ की गई, जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार मिश्रा, पूर्व डायरेक्टर संतोष बघेल, वॉइस प्रिंसिपल प्रियंका कंवर, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोज कुमार कंवर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वर्षा कंवर भी सम्मिलित हुईं।

अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन संयोजित ढंग से किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन की भूमिका सराहनीय रही।

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिठाई आदि वितरित किया गया ।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!